Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 9:30 pm IST

अपराध

राजधानी में 13 साल की मासूम से दुष्कर्म


देहरादून के पटेल नगर क्षेत्र में 13 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।पीड़िता ने एक परिचित युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं डीआईजी नीरू गर्ग ने कहा कि  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।