Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Jul 2022 1:00 pm IST


सावधान ! चाय के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ लोग खाने के साथ भी चाय पीते रहते हैं, जबकि कुछ लोगों को भोजन के तुरंत बाद चाय की आवश्यकता होती है। पर हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है.... 

चाय के साथ पकौड़े या नमकीन का सेवन- चाय को पकौड़े या नमकीन के साथ पीने के आप भी शौकीन हैं? यह आदत आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बेसन की चीजों को चाय के साथ खाने पाचन से संबंधित समस्याओं का जोखिम रहता है। जो लोग अक्सर इस तरह की चीजों का सेवन करते हैं उनमें पाचन की दिक्कत, कब्ज, अपच जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलती रही हैं। चाय के साथ बेसन वाली चीजों का सेवन कम मात्रा में ही करें।

चाय के साथ न खाएं आयरन वाली चीजें- स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, चाय पीते समय कभी भी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। विशेषकर आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों के साथ चाय पीना शरीर के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। चाय में टैनिन और ऑक्सालेट होते हैं जो शरीर को आयरन वाले खाद्य पदार्थों से आयरन के अवशोषण को रोकते हैं। आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां, अनाज, दाल आदि के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए।