Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 27 Apr 2022 2:25 pm IST


दो वाहन चालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


यात्रियों का जीवन खतरे में डाल शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो वाहन चालकों को पुलिस की इंटरसेप्टर यूनिट ने पकड़ लिया। दोनों वाहनों में सवार पांच यात्रियों का जीवन बचाते हुए उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था कर दूसरे वाहन से सुरक्षित गंतव्य को छोड़ा। कार्रवाई करते हुए उनके वाहन सीज करने के साथ लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति की गई।पुलिस ने क्षेत्र में यातायात चेकिंग अभियान चलाया। लोधिया के पास हल्द्वानी की ओर से आ रहे वाहन संख्या यूके 04 वी 8691 को रोका। वाहन चालक नंदन सिंह बिष्ट निवासी प्यूड़ा जिला नैनीताल नशे की हालत में पाया गया। टीम ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सवार तीन यात्रियों को सकुशल दूसरे वाहन से गंतव्य भेजा। जबकि अन्य वाहन संख्या यूके 19 ए 7217 का चालक विकास पंवार निवासी पातालदेवी अल्मोडा़ भी शराब के नशे में वाहन चलाते पाया। वाहन सवार दो यात्रियों को भी टीम ने दूसरे वाहन से भेजा। चालकों को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिए गए। उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई।