DevBhoomi Insider Desk • Tue, 27 Jul 2021 11:24 am IST
ब्लू जर्सी में दिखे माही, फैंस हुए भावुक
फिल्ममेकर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखने के बाद माही के फैंस भावुक हो रहे हैं। दरअसल, इसमें धोनी टीम इंडिया की नीली जर्सी में नज़र आ रहे हैं। यह किसी एड शूट की तस्वीर है, जिसे मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने क्लिक की है। इस फोटो के कैप्शन में फराह ने धोनी को समय का पाबंद, विनीत और बेहतरीन इंसान बताया।