Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 12 Oct 2022 11:30 am IST

मनोरंजन

बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग स्पॉट हुईं सोनाक्षी सिन्हा, फैंस बोले- मस्त जोड़ी


एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। यह फिल्म इसी साल 4 नवम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच सोनाक्षी फिल्म का  जमकर प्रमोशन कर रही हैं। वहीं बीती रात को सोनाक्षी को उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एक्टर जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया है। 

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को मुबंई के बांद्रा में  उनके बॉयफ्रेंड जहीर के साथ स्पॉट किया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी  ह्वाइट-रेड मैचिंग लॉन्ग स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहनी हुई हैं। जिसमें वह एकदम किलर लग रही हैं। जबकि जहीर ब्लैक टी-शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। फैंस को इनकी जोड़ी खूब पसंद आ रही है।