Read in App


• Sat, 19 Mar 2022 6:14 pm IST


आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया मिष्ठान वितरण


बाजपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही सुनीता टम्टा ने विधानसभा चुनाव में जी जान से मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। जिसके उपरांत भगत सिंह चौक पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित किया गया। बता दें कि उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद बाजपुर के वार्ड नंबर 12 स्थित गोयल सीड प्लांट में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रही सुनीता टम्टा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए कार्य करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खुशी का इजहार किया गया। जिसके उपरांत भगत सिंह चौक पर