Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 7:20 pm IST

न्यूज़ एनालिसिस

उत्तराखण्ड़ के मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल


टोक्यो पैरालंपिक में उत्तराखंड के मनोज सरकार ने कांस्य पदक जीता है। मनोज सरकार ने एसएल.3 वर्ग में मैच जीता है। वहीं कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर मनोज सरकार को बधाई दी है , साथ ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मनोज सरकार को बधाई दी है। वहीं उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी मनोज को बधाई व शुभकामनाएं दी है। आइये जानते हैं उत्तराखण्ड़ के प्रमुख अखबारोें ने इसे किस प्रकार प्रकाशित किया है-


हिन्दुस्तान ने "मनोज सरकार ने जीता ब्रॉन्ज मेडल,भारत को बैडमिंटन में दिलाया दूसरा पदक" शीर्षक के साथ प्रकाशित किया है कि टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारतीय शटलर मनोज सरकार ने बैडमिंटन में मेंस सिंगल्स के एसएल3 क्लास कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उन्होंने जापान के डाइसुके फुजिहारा को 22-20, 21=13 से हराया। ये मुकाबला 47 मिनट तक चला। पहला गेम 27 मिनट तक चला। इसमें जापान के फुजिहारा ने मनोज को कड़ी टक्कर दी। दूसरा गेम 19 मिनट तक चला। बैडमिंटन में भारत के लिए टोक्यो पैरालंपिक 2020 में ये दूसरा मेडल है। 

दैनिक जागरण ने "जापान को हराकर मनोज ने जीता कांस्य 22-20 व 21-12 से मेडल पर किया कब्जा"  शीर्षक के साथ प्रकाशित किया है कि पैरालंपिक में मनोज का मैच कास्य पदक के लिए जापान के फ़्यूजिहेरा दाईस्युक के बीच खेला गया। जिसमें मनोज ने दो दोनो राउंड में बढ़त बनाया। पहले सेट में 22.20 से बढ़त और दूसरे सेट में 21-13 से जापान को हराकर कांस्य पदक जीत लिया है। जीत की खबर सुनते ही खेल प्रेमियों ने एक दूसरे को बधाई दी है। इंटरनेट मीडिया पर भी बधाई का दौर तेजी से चल रहा है। 

अमर उजाला ने "उत्तराखंड के मनोज सरकार ने बैडमिंटन में कांस्य पदक किया हासिल, बेहद संघर्षपूर्ण रहा है जीवन" शीर्षक के साथ प्रकाशित किया है कि टोक्यो पैरालंपिक में उत्तराखंड के अर्जुन अवार्डी मनोज सरकार ने जापान के देयसुख को हराकर कांस्य पदक हासिल किया है। जिसके बाद से उनके घर-परिवार में जश्न और खुशी का माहौल है। उनके घर के बाहर बधाई देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं मनोज सरकार की पत्नी रेवा सरकार ने बताया है कि रुद्रपुर आने से पहले मनोज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।

न्यूज़ एनालाइज

तीनों अखबारों ने पैरालंपिक में शानदार प्रर्दशन करने वाले उत्तराखण्ड़ के मनोज सरकार की इस खबर को अलग अलग तरीके से प्रस्तुत किया है। हिन्दुस्तान अखबार ने मनोज सरकार के भारत को बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल  दिलाने के मुकाबले में हुए मिनट अंको का पूरा विवरण प्रस्तुत किया है। वहीं  दैनिक जागरण ने मैच के मुकाबले के साथ ही उनकी दी गई बधाईयों के बारे में भी बताया है। अमर उजाला ने मनोज सरकार के बैडमिंटन में कांस्य पदक को हासिल करने में हुए जीवन के संघर्ष के साथ ही उनके घर के माहोैल को बताया है।