Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 17 Nov 2022 3:17 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: समाज को एक बड़ा संदेश देगा डेली इनसाइडर का ये कार्यक्रम-शशि भूषण


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है। 
इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
डेली इनसाइडर द्वारा सौ सशक्त महिलाओं को सम्मानित करने की ये पहल सराहनीय है। इससे महिलाओं को पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही उनका हौसला भी बढ़ेगा। वहीं उनके अंदर छिपा हुआ हुनर भी निकल कर बाहर आएगा। ये कहना है नारायण कॉलेज बरेली के चेयरमैन शशि भूषण का। वे कहते हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों ने उत्कृष्ट कार्य कर रहीं सौ महिलाएं जब एक मंच पर एकत्र होंगी तो इससे समाज में एक बड़ा संदेश जायेगा। वहीं अन्य महिलाएं भी इससे प्रेरित होंगी और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दिशा देगीं।  शशि भूषण ने इसके लिए डेली इनसाइडर की टीम को धन्यवाद दिया है।