देश के मशहूर कथक नर्तक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित बिरजू महाराज
का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 83 साल की उम्र में बिरजू महाराज ने बीती रात करीब 12 बजे दिल्ली स्थित आवास में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि बिरजू महाराज बीती रात करीब 12:00 बजे तक अपने नाती पोतों के साथ अंताक्षरी खेल रहे थे। अंताक्षरी खेलते-खेलते अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए।