Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 3:32 pm IST

एक्सक्लूसिव

100 Powerful Women Summit 2022: आदित्य मूर्ति ने महिलाओं को सम्मानित करने की पहल को सराहा


नारी सशक्तिकरण के बिना मानवता का विकास अधूरा है। हमारे देश और समाज में उनकी भूमिका, महत्ता, त्याग और योगदान को समय-समय पर सराहना करना और प्रोत्साहित करते रहना जरूरी है। उत्तर प्रदेश का पहला रीजनल न्यूज ऐप डेली इनसाइडर भी लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में डेली इनसाइडर की ओर से अपने कार्यों से समाज, प्रदेश और देश में परिवर्तन लाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए "100 पॉवरफुल वीमेन समिट 2022" कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन 19 नवंबर को बरेली के होटल स्वर्ण टॉवर्स में किया जा रहा है।  इस समिट का उद्देश्य है बरेली की उन महिलाओं के संघर्ष की कहानी को आप तक पहुंचाना और उन्हें  सम्मानित व  प्रोत्साहित करना,जिन्होंने ये साबित किया है कि महिलाएं चहारदीवारी के अंदर तक ही सीमित नहीं है बल्कि उन्होंने हौसलों के पंख से आसमान को भी नापा है।
 SRMS ट्रस्ट के निर्देशक और सचिव आदित्य मूर्ति ने महिलाओं को सम्मानित करने और एक लाख 11 हजार एक सौ 11 बच्चियों की स्माइलिंग कैप्चर करने की डेली इनसाइडर की मुहिम की सराहना की है और टीम को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित करना एक अनोखी पहल है। इससे उनका हौसला बढ़ेगा साथ देश की अन्य महिलाएं भी प्रेरित होंगी। उन्होंने एक लाख 11  हजार एक सौ 11 बच्चियों के स्माइलिंग कैप्चर के मूवमेंट को भी सराहा  और सफल होने की शुभकामनायें दी है।