Read in App


• Fri, 29 Dec 2023 4:52 pm IST


युवाओं को नशे के प्रति किया जागरूक


चंपावत। जिला मुख्यालय के खर्ककार्की में नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्य की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं से नशा न करने का संकल्प पत्र भी भरवाए गए। युवाओं को धूम्रपान और मद्यपान से दूरी बनाए रखने और आसपड़ोस में लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। कार्यक्रम में युवाओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस मौके पर शिक्षक सूरज बोहरा, ललित कार्की, सागर कार्की, हिमांशु गोस्वामी, सोनू, सुनील कुमार, विनीत सक्टा, प्रियांशु पटवा आदि मौजूद रहे।