Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Sep 2022 12:30 pm IST

मनोरंजन

आलिया भट्ट की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का फर्स्ट लुक आउट, एक्शन मूड में नजर आईं एक्ट्रेस


बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत जल्द हॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। जी हां आपने सही सुना। इस बार आलिया हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं, जिसे लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, आलिया गैल गैडोट के साथ फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस बीच इस फिल्म से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। जिसे देखकर फैंस की फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बहुत बढ़ गई है।

फिलहाल आपको बता दें कि, फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन को टॉप हार्पर ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया और गैल के साथ सोफी ओकेनेडो, पॉल रेडी भी लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज होगी।