Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Feb 2023 2:30 am IST

मनोरंजन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सपना चौधरी का डांस वीडियो, पर्पल लहंगे में ठुमके लगाती आईं नजर


हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। ये फेम उन्होंने खुद की मेहनत से हासिल किया है।  सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। इन दिनों देशी क्वीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।    इस वीडियो में वे लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं और 'बॉम्बे आला fashion'  गाने में ठुमके लगा रही हैं। बता दें कि उन्होंने हरियाणवी गाने 'बॉम्बे आला fashion' पर रील बनाई है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें, सपना चौधरी ने ये डांस अपने ही गाने पर किया है और ये सॉन्ग अभी तीन दिन पहले ही रिलीज हुआ है।