Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 24 May 2022 11:24 am IST


हरिद्वार में खोदाई के दौरान मजदूर गड्ढे में गिरा, हुई मौत


हरिद्वार। अलकनंदा होटल के परिसर में खोदे जा रहे गड्ढे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है। दरअसल, होटल परिसर में एक मजदूर गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढा खोदते समय मजदूर उसमें गिर गया और भरभरा कर खुदी गई मिट्टी भी उसके ऊपर से गिर गई। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब 50 वर्षीय मजदूर अलकनंदा होटल परिसर में गड्ढा खोद रहा था। पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। इस दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गई। आसपास के लोगों ने मजदूर को मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।