Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 4:33 pm IST


महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका


बागेश्वर-पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। रविवार को युवा कांग्रेस ने कांडा में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।