Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 30 Apr 2022 5:43 pm IST

जन-समस्या

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने किए मां कालिका के दर्शन


बेरीनाग/गंगोलीहाट। प्रदेश के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने गंगोलीहाट और बेरीनाग में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी जाना और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने हाटकालिका मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां कालिका का आशीर्वाद भी लिया।

शनिवार को परिवहन मंत्री चंदन राम दास पहली बार पिथौरागढ़ भ्रमण पर गंगोलीहाट व बेरीनाग पहुंचे। बेरीनाग पहुंचने पर लोनिवि गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बढ़ी संख्या में लोग भी समस्याओं को लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे। लोगों ने पेयजल, नगर पंचायत के साथ ही क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं उनके सामने रखीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया।