Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 4 Oct 2022 5:23 pm IST


पदोन्नति रद करने की उठाई मांग


पौड़ी : मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने उत्तरकाशी में वरिष्ठता को दरकिनार करते हुए स्वास्थ्य महिला पर्यवेक्षक पद पर कनिष्ठ कर्मी को पदोन्नति दिए जाने पर नाराजगी जताई है। मंडल अध्यक्ष रानीता प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कर्मियों की नियुक्ति प्रक्रिया व पदोन्नति प्रक्रिया वरिष्ठता के आधार पर ही होती आई है। लेकिन यह पहला प्रकरण है जहां उत्तरकाशी में एक जूनियर स्वास्थ्य महिला कर्मचारी को पदोन्नति दे दी गई है। कहा की मामले को लेकर वरिष्ठ महिला स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष है। रानी का प्रसाद विश्वकर्मा ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि यदि सीएमओ उत्तरकाशी द्वारा जल्द यह पदोन्नति वापस नहीं ली जाती है। तो सभी महिला स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगी।