Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 31 Aug 2022 12:00 pm IST

नेशनल

उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आसमान रहेगा साफ, जानिए अपने राज्य का हाल...


मानसून अब खत्म होने की कगार पर है। वहीं पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। 

हालांकि, उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में आसमान साफ रहेगा, यहां बारिश की संभावना कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल-सिक्किम और पूर्वोत्तर में भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी से लेकर आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और आसपास के इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना है।

वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में चार सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। इधर, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। जबकि, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय, 4 सितंबर तक अरुणाचल प्रदेश में और 2-4 सितंबर के बीच असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में  और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेलंगाना, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित दक्षिणी राज्यों में भी बारिश का अनुमान है। 

इधर, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश या कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, उत्तर-पूर्व भारत, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के शेष हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, कोंकण, गोवा और दक्षिण गुजरात में भी कुछ जगह हल्की बारिश संभव है।