Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:25 pm IST


रुद्रप्रयाग में किया पौधरोपण


जिला मुख्यालय के ठीक ऊपरी भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थान पर क्षेपंस गौरव सुपरियाल ने वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं महिला मंगल दल एवं महिलाओं की मौजूदगी में पौधारोपण किया। वर्ष 2013 में इस क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था, जिसके बाद से हर बरसात में यहां लोगों में भूस्खलन का भय बना रहता है। हरेला पर्व के चलते गुरुवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल ने रेंजर अभिमन्यु, जसवंत के साथ ही वन विभाग की टीम एवं सरपंच गोपाल लाल व महिला मंगल दल अध्यक्ष सन्तोषी बर्त्वाल की मौजूदगी में पौधारोपण किया। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव सुपरियाल ने कहा कि भविष्य में भूस्खलन न हो इसके लिए वृक्षारोपण जरूरी है। इस स्थान के सौ मीटर आस पास के क्षेत्र में जेसीबी मशीन व अन्य उपकरणों का उपयोग नही किया जाना चाहिए जमीनी हचलच रोकी जा सके।