Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 30 Aug 2022 8:30 am IST


दाह संस्कार को लाए तीन शव उफनाई नदी में बहे, अधजले शवों की तलाश; नहीं मिली सफलता


जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम ने जन जीवन को खासा प्रभावित किया। गौला नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित करना पड़ा। रानीबाग चित्रशिला घाट में दाह संस्कार को लाए गए 3 शव अचानक उफनाई गौला में बह गए। काफी ढूंढ़खोज के बाद भी बरामद नहीं किये जा सके।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम हल्द्वानी के आसपास क्षेत्रों से 3 शव दाह संस्कार को रानीबाग चित्रशिला घाट लाए गए। सभी क्रियाकर्म के बाद दो शवों को चिता पर रखा गया, जबकि एक को चिता पर रखने की तैयारी चल रही थी। इतने में ही गौला में जलस्तर बढ़ गया और नदी का पानी अपने साथ 2 अधजले शवों व एक चिता पर दाह संस्कार को रखे शव को बहा ले गया।