Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Apr 2022 5:36 pm IST


स्मार्ट कंट्रोल रूम से संचालित की जाएगी केदारनाथ यात्रा


रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा में यातायात को स्मार्ट कंट्रोल रूम (सीसीटीवी कैमरा एवं वायरलैस सेट) के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। साथ ही तकनीकी के माध्यम से यात्रा में शामिल होने वाले प्रत्येक वाहनों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर चौड़े स्थानों पर अस्थायी पार्किंग भी बनाई जाएगी। 76 किमी लंबे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए इस बार पुलिस मैनुअल के साथ तकनीक का भी प्रयोग करने जा रही है। भारी यात्रा की उम्मीद को ध्यान में रखते हुए इस बार स्मार्ट कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जिससे रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक यातायात पर नजर रखी जाएगी।  इसके अलावा सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक संचालित होने वाली शटल (टैक्सी-मैक्सी) सेवा के बेहतर संचालन किया जाएगा।