Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 May 2022 1:00 am IST

अपराध

4 बच्चों की मां लुटेरी दुल्हन ने की 15 शादियां, जेवर नकदी लेकर हो जाती थी फरार


आपने कई बार लुटेरी दुल्हनों की कहानी सुनी होगी। लेकिन मध्य प्रदेश की भोपाल की कहानी दूसरी लुटेरी दुल्हनों की कहानी से जरा अलग है। दरअसल भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जो वह कभी रिया तो कभी पूजा और सीमा बनकर शादियां करती थी। 

गिरफ्तार होने के बाद महिला ने ऐसे-ऐसे खुलासे किए हैं जिनको सुनकर आप चौक जाएंगे। महिला का असली नाम सीमा है। वो चार बच्चों की मां भी है। लेकिन इस महिला ने कम से कम 15 लोगों को उसने अपनी ठगी का शिकार बनाया है। सीमा ने सभी से शादी की। और 8 दिन में नगदी-जेवर लेकर गायब हो गई। पुलिस को बीते दो साल से इस महिला की तलाश थी। उसने दो साल पहले एक युवक से 85 हजार रुपये लेकर शादी की थी। दस दिन में ही वह बहाना बनाकर घर लौट गई थी। हालांकि, पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग के 8 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह महिला ठग नाम और पते बदल-बदलकर भोपाल में रह रही थी। 

सीमा खान और उसके साथियों ने कोविड लॉकडाउन में नियमों और पाबंदियो में शादी की। तब कम लोगों की मौजूदगी में शादी हो जाती थी। इस गिरोह के निशाने पर ऐसे लोग रहते थे, जिनकी शादी नहीं होती थी। सीमा ने सीहोर में दिनेश पांडे, तेजूलाल,  विदिशा में वीरेंद्र धाकड़, निशातपुरा में सलमान खान, उज्जैन में विक्रम, मंडीदीप की पूजा उर्फ रिया, सीमा पाटीदार और तलैया की रानी उर्फ सुत्लाना को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रिया के खिलाफ ससुराल से जेवर और नगदी लेकर भागने को लेकर मुकदमा दर्ज हैं। यह गिरोह 25 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुकी है। खास बात यह है कि सिर्फ 12 मामलों में ही केस रजिस्टर हैं। बाकी लोग तो बदनामी के डर से पुलिस के पास भी नहीं गए।  

सबसे पहले सीमा की शिकायत कांता प्रसाद ने की थी। दरअसल करीब 2 साल पहले कांता प्रसाद नाथ लड़की की तलाश में भोपाल आए थे। यहां उनकी मुलाकात दिनेश पांडे से हुई और उसने ही पूजा उर्फ रिया से मिलाया। दिनेश ने शादी कराने के लिए उससे 85 हजार रुपये भी ले लिए थे। शादी में कुछ लोग भी मौजूद थे। सीहोर में शादी हुई और वह सीमा को कालापीपल मंडी ले गया। 8 दिन बाद सीमा अपनी भाभी के ऑपरेशन का बहाना बनाकर गायब हो गई थी। लौटने के बाद उसने कांता प्रसाद से बात करना बंद कर दिया था। बाद में पता चला कि वह दो लाख रुपये के जेवर और नगदी साथ लेकर गई है।