Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 29 Oct 2022 3:30 pm IST

मनोरंजन

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज, जानें पूरा मामला


फिल्ममेकर कमल किशोर मिश्रा पर उनकी पत्नी को कार से कुचलने का आरोप था। जिसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने गुरुवार रात को गिरफ्तार किया था।

अब कमल किशोर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (जान से मारने का प्रयास) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने कमल को 30 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। उनके खिलाफ पत्नी को कार से टक्कर मारने का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि कमल किशोर को 30 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है।