पौड़ी : उत्तराखंड के पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिन पर भाजपाईयों ने मरीजो को फल वितरित किए। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष पौड़ी क्रांति किशोर नेगी, परमानंद चर्तुवेदी, सुरेश भट्ट, सुबोध नौटियाल, राकेश रुडोला, सुषमा भंडारी, लीला ढौंडियाल, प्रीति नेगी शामिल रहे।