Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Jul 2022 12:17 pm IST

नेशनल

कर्नाटक में भूस्खलन से 3 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद, भारी बारिश की चेतावनी जारी


कर्नाटक में इन दिनों लगातार भारी बारिश हो रही है।  इस दौरान कर्नाटक के मंगलुरु जिले में भूस्खनल से तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं मौसम विभाग ने बारिश को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राज्य में बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज को बदं कर दिया गया है।

मिली जानकारी अनुसार यह घटना बुधवार रात करीब 8.45 बजे की है। जहां केरल के पांच मजदूर हेनरी कार्लो नाम के शख्स के खेत पर काम कर रहे थे। तभी भूस्खलन के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य कीचड़ में फंस गए। हालाकि दमकल कर्मियों ने तीन अन्य को निकाल लिए, लेकिन उनमें से दो ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

बता दें कि मृतक मजदूरों की पहचान पलक्कड़ के 45 वर्षीय बीजू, कोट्टायम के 46 वर्षीय बाबू और अलाफुझा के 46 वर्षीय संतोष के रूप में हुई है।  फिलहाल आईएमडी द्वारा  अधिक बारिश को लेकर चेतावनी जारी किया गया है।