Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 8 Aug 2022 4:02 pm IST


तेंदुए के आतंक को देखते हुए सिंगोली में वन विभाग ने बुलाया शिकारी


रानीखेत नगर से सटे सिंगोली गांव में तेंदुए का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है, ग्रामीणों ने बताया कि वहां तीन से चार तेंदुए लंबे समय से सक्रिय हैं। दो दिन पहले पूर्व सैनिकों को घायल करने के बाद तेंदुआ अब और खूंखार हो गया है। शनिवार की देर शाम तेंदुए ने वहां कुछ बकरियों को निवाला बना लिया। इधर ग्रामीणों की मांग के बाद वन विभाग ने एहतियातन मुरादाबाद से शिकारी बुला लिया है। वहां मचान बनाकर तेंदुए पर नजर रखी जा रही है।

सिंगोली गांव में दो दिन पूर्व तेंदुए ने घात लगाकर घर की तरफ आ रहे पूर्व सैनिक गोविंद सिंह परमार पर जानलेवा हमला बोल दिया था। गोविंद सिंह का सिर पूरी तरह से जख्मी हो गया, उनका अभी भी उपचार चल रहा है। वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाया लेकिन तेंदुआ अभी तक पिंजरे में नहीं फंसा है।