Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 14 Nov 2022 5:12 pm IST


नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी थी- विक्रम सिंह नेगी


टिहरी :  प्रतापनगर के बिरगणी प्राथमिक विद्यालय और इंटर कालेज में प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने बच्चों के संग पंडित नेहरू का जन्म दिन मनाया। विधायक ने इस मौके पर बच्चों को स्टेशनरी भी बांटी। उसके बाद लंबगांव बाजार में पहुंचकर नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की सोच ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी गई। बड़े-बड़े कारखानों व संस्थानों नींव उनके कार्यकाल में रखी गई। कृषि उद्योग धंधों का निर्माण कर देश को मजबूती प्रदान की। देश में गेल, भेल व सेल जैसी नवरत्न कंपनियों की स्थापना की। उनकी सोच से देश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हुआ और संपन्न राष्ट्र की श्रेणी में शामिल हो गया । उनकी लिखी पुस्तक डिस्कवरी ऑफ इंडिया में भारत के गांवों वहां के रीति-रिवाजों का वर्णन किया गया है । उनका बच्चों के प्रति काफी स्नेह था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहते थे।