Read in App


• Thu, 14 Jan 2021 6:09 pm IST


कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठनात्मक विस्तार किया, ये मिली जिम्मेदारी


देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। चकराता विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर कांग्रेस ने आज संगठनात्मक विस्तार किया है। जिसमें राज्य के सभी 13 जिलों के जिला प्रभारी बनाए गये है। साथ ही विकासनगर के पूर्व विधायक नवप्रभात की अध्यक्षता में 13 सदस्यीय चार्जसीट कमेटी का गठन किया गया है। ये कमेटी सरकार की विफलताओं की चार्जशीट तैयार करेंगे। कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्षों को जिलो का प्रभार आवंटित किया गया है। जिला प्रभारियों को हर माह बैठकें करने, संगठनात्मक मजबूती के साथ ही आंदोलनात्मक कार्यक्रम किये जाने की जिम्मेदारी होगी। इस दौरान उन्होने कहा कि कांग्रेस 2022 का विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी।