Read in App


• Thu, 27 Jun 2024 3:54 pm IST


यमुना नदी पर बनी परियोजना से अचानक छोड़ा गया पानी, बच्चों ने भागकर बचाई अपनी जान


बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी तट पर गए थे, गर्मी के चलते बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे। इसी बीच जल विद्युत परियोजना का पानी छोड़ दिया गया।यमुनोत्री हाईवे पर खरादी में यमुना नदी पर बनी लघु जल विद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ दिया गया। इस दौरान नदी तट पर पर नहा रहे आधा दर्जन बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों का आरोप है कि पानी छोड़ने से पहले सायरन नहीं बजाया गया। इस लापरवाही के कारण बड़ा हादसा हो सकता था।जानकारी के मुताबिक बुधवार को यमुनोत्री हाईवे पर खरादी कस्बे के पास क्षेत्र के बच्चे अपने मवेशियों को चराने के लिए यमुना नदी तट पर गए थे, गर्मी के चलते बच्चे वहीं नदी तट नहाने लगे। इसी बीच जल विद्युत परियोजना का पानी छोड़ दिया गया। नदी का जलस्तर बढ़ता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया जिसके बाद बच्चों ने तेजी से भागकर अपनी जान बचाई।