Read in App


• Fri, 7 Jun 2024 11:16 am IST


केदारनाथ धाम में हुई तीन यात्रियों की मौत ,मृतकों की संख्या 45 पहुंची


चारधाम में तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं दर्शनार्थियों की संख्या भी लागतार बढ़ती जा रही है। केदारनाथ में बीते बृहस्पतिवार को तीन यात्रियों की मौत हो गई। कपाट खुलने के बाद से अब तक मृतकों की संख्या 45 तक पहुंच गई है। वहीं केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 7 लाख 10 हजार से अधिक पहुंच गई है। धाम में लागातार श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है।