Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Oct 2022 10:52 am IST


गंगोत्री हाईवे मलबा आने से हुआ बाधित, आवाजाही ठप


उत्तरकाशी : उत्तराखंड में आज मौसम साफ बना हुआ है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन नहीं थम रहा है। मंगलवार सुबह गंगोत्री हाईवे बंदरकोट के पास मलबा आने से बंद हो गया। हाईवे पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। जिसके चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। वाहनों का संचालन देवीधार और सकूर्णा होते हुए कराया जा रहा है। वहीं, तीर्थयात्रियों को भी इस रास्ते पर आने से मना किया जा रहा है। बीआरओ की टीम रास्ते को खोलने में जुटी है।