Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 28 Nov 2022 6:00 am IST

अंतरराष्ट्रीय

नासा का ओरियन अंतरिक्ष यान बना भविष्य की योजना में दे रहा साथ, चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश


अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का ओरियन कैप्सूल चंद्रमा के चारों ओर दूर तक फैली कक्षा में जा चुका है। अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, चंद्रमा मिशन के शुरुआती देरी के बाद अब यह सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है। 

गौरतलब है कि, अंतरिक्ष यान ने करीब एक हफ्ते पहले फ्लोरिडा से चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी। ओरियन एक हफ्ते तक स्थिर कक्षा में रहेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल ओरियन कैप्सूल पृथ्वी से तकरीबन 380,000 किमी की दूरी है, जबकि, आने वाले दिनों में 432,000 किमी की अधिकतम दूरी पर पहुंच सकता है। 

माना जा रहा है कि, चंद्रमा के चारों ओर आधी परिक्रमा करने में ओरियन को लगभग एक हफ्ते का समय लगेगा। इस मिशन के सफल होने पर नासा 2024 में अंतरिक्ष यात्रियों को चांद के आसपास भेजने के मिशन को अंजाम देगा। इसके बाद नासा 2025 में एक यान को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारने की कोशिश करेगा।

आज से 50 साल पहले  कैप्सूल ने 16 नवंबर को फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से नासा के अब तक के सर्वाधिक शक्तिशाली रॉकेट के जरिये उड़ान भरी थी। नासा ने अपोलो कार्यक्रम के तहत पहली बार कैप्सूल चंद्रमा पर पहुंचा है।