Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 27 Nov 2021 2:00 pm IST


राकेश अध्यक्ष और पूरण उत्तरांचल फैडरेशन के मंत्री बने


उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन टिहरी शाखा का द्विवार्षिक अधिवेशन लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में संपन्न हुआ, जिसके फेडरेशन के जिला स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में राकेश भट्ट जिलाध्यक्ष, पूरण सिंह राणा जिला मंत्री, उत्तम सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, मनमोहन पडियार जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश नौटियाल जिला उपाध्यक्ष तथा अलका थपलियाल को जिला महिला उपाध्यक्ष बनाया गया।