Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 7:26 pm IST


साइबर क्राइम व महिला सुरक्षा के बारे में दी गई जानकारी


साइबर अपराध, यातायात व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसपी क्राइम ने कंपनी में तैनात कर्मचारियों, अधिकारियों व महिला कर्मियों को जरूरी जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपराध मनोज कत्याल ने विप्रो कंपनी सिडकुल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विप्रो कंपनी के महाप्रबंधक शरद सक्सेना, कंपनी के 56 अधिकारी, 10 महिला कर्मी उपस्थित रहे। एसपी क्राइम व ट्रैफिक मनोज कत्याल के द्वारा जागरूकता कार्यक्रम में यातायात नियमों का पालन करने के साथ ही लॉ इंफोर्समेंट की कार्रवाई में मदद करने के लिए उत्तराखंड सरकार की ओर से चलाए गए मोबाइल एप ट्रैफिक आई एप, ट्रैफिक वॉलंटियर्स स्कीम की जानकारी दी गई।