Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Aug 2022 5:08 pm IST

राजनीति

विस चुनाव की गलती की भरपाई पंचायत चुनाव में करनी है: महेंद्र भट्ट


हरिद्वार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि ज्वालापुर मंडल की सभी पंचायत सीटों को जीतकर भाजपा की झोली में डालना है। टिकट भाजपा में किसी का भी हो उसे जिताना ही कार्यकर्ता का लक्ष्य होना चाहिए। वह छोटे-छोटे कार्यकर्ताओं से सीधे बात करेंगे। जिसका टिकट वह फाइनल करेंगे उसको जिताकर भेजना है। यह बात उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए कही। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष अत्मलपुर बोंगला के एक फार्म हाउस में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसको करती है। ज्वालापुर विधानसभा चुनाव में जो गलती कार्यकर्ताओं ने की थी उसको दोहराना नहीं है। बल्कि उस गलती की भरपाई पंचायत चुनाव में दूर करनी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री को लंबे समय तक प्रधानमंत्री ही देखना है। इतना बड़ा समर्थन जनता उनको देगी कभी सपने में भी नहीं सोचा था। कश्मीर में धारा-370 हटाई गई, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण गतिमान है। नेशनल हाईवे बने हैं, आज आम आदमी भी हेलीकॉप्टर में बैठकर दिल्ली जा रहा है।