Read in App

Rajesh Sharma
• Fri, 10 Dec 2021 9:07 pm IST


सीडीएस बिपिन रावत को दी श्रद्धांजलि



हरिद्वार। जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र ने श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत का भावपूर्ण स्मरण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। नारायण दत्त तिवारी यूथ हॉस्टल के सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए भारत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र की अध्यक्ष दीपा जोशी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि भारत ने एक अनुभवी सैन्य अधिकारी खो दिया। जिससे देश को अपूर्णीय क्षति हुई है। व्यवस्था अधिकारी पंडित पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का नाम भारत के महान सपूत थे। देश की रक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। जनरल बिपिन रावत के आकस्मिक निधन को भारतीय सेना व देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए सचिव सुखबीर सिंह ने कहा कि किसी उच्चाधिकारी और योग्य राष्ट्रभक्त का असमय जाना देश की बहुत बड़ी हानि है। कोषाध्यक्ष सुभाष घई ने कहा कि रक्षा के क्षेत्र में उत्तराखंड के वीरों का सर्वाधिक योगदान रहा है और जनरल बिपिन रावत ने राज्य तथा देश दोनों का नाम ऊंचा किया। जितेंद्र अरोड़ा, विभोर चैधरी, कमलप्रीत कौर ,इंद्रमोहन बड़थ्वाल ,ललित तथा जाकिर हुसैन ने जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी।