Read in App


• Thu, 30 May 2024 4:32 pm IST


पंतनगर कृषि विश्विद्यालय पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, म्यूजियम का किया अवलोकन


रुद्रपुर: पंतनगर कृषि विश्विद्यालय में आज उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे, जहां उन्होंने नाहेप में बने म्यूजियम का अवलोकन किया. इसी बीच उन्होंने किसानों से बातचीत की और कृषि से संबंधित तमाम जानकारियां ली. इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुदेश धनखड़, राज्यपाल गुरमीत सिंह सहित कुमाऊं के आला अधिकारी मौजूद रहे. 15 मिनट के कार्यक्रम के बाद उप राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर के जरिए दिल्ली के लिए रवाना हुए.