Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 May 2022 5:10 pm IST

राजनीति

अपनी नीतियों के बल पर भाजपा बनी विश्व की प्रमुख पार्टीः कौशिक


बागेश्वर: भाजपा का कौसानी में चल रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार को संपन्न हो गया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ने अपनी नीतियों के चलते विश्व में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता की सेवा के लिए कार्य करने को कहा। प्रदेश सह संयोजक कुंदन परिहार ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें संगठन और अनुशासन को महत्व दिया जाता है।जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित शिविर के अंतिम सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और राज्य और अंतर्राष्ट्रीय नीतियों एवं सरकार के द्वारा किए कार्यों का उल्लेख किया। सत्र के अंत में पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रामप्रसाद टम्टा के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान जनपद के अपेक्षित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।