Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 11:33 am IST


पर्यटन सचिव जावलकर ने किया चंपावत के पर्यटन स्थलों का निरीक्षण


चंपावत/टनकपुर: पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने पर्यटन की दृष्टि से जिले के विभिन्न पर्यटन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। दो दिनी भ्रमण पर चंपावत पहुंचे पर्यटन सचिव ने पूर्णागिरि-रोपवे, नंधौर अभयारण्य (बूम) क्षेत्र का अधिकारियों के साथ भ्रमण किया।उन्होंने पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए अधिकारियों से कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कि चंपावत जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इन स्थानों को और अधिक विकसित और प्रचारित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जिले में स्थित विभिन्न पर्यटन स्थलों की स्थिति और उनमें आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नए पर्यटन स्थल विकसित करने के निर्देश भी दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने मुडियानी में स्थित कोल्ड स्टोरेज और नर्सरी का निरीक्षण किया।