Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 7 Nov 2022 5:19 pm IST


खटीमा के 16 किसानों के दर्द को दो भाईयों ने किया महसूस, दान कर दी 12 एकड़ भूमि


खटीमा :  गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में दो भाइयों  ने समाजसेवा का उत्कृष्ट काम किया है। यूपी के पीलीभीत के ग्राम भगतनिया फार्म निवासी दो सगे भाइयों सरदार बलविंदर सिंह और सरदार हरपाल सिंह ने खटीमा के उन 16 किसानों के दर्द को महसूस किया जिनकी जमीन परवीन नदी में समा गई थी। दोनों भाइयों ने अपनी 12 एकड़ कृषि भूमि इन किसानों को दान में दे दी है।ग्राम जादोपुर के इन 16 किसानों की जमीन बरसात के दौरान परवीन नदी के कटाव में समा गई थी। इससे ये सभी किसान भूमिहीन हो गए थे और वे अपने परिवार का भरण-पोषण करने में असमर्थ हो चुके थे।  इन किसानों की समस्याओं को देखते हुए सरदार बलविंदर सिंह और उनके भाई हरपाल सिंह ने गुरुनानक देव जी की शिक्षा पर अमल करते हुए नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अपनी 12 एकड़ जमीन इन किसानों के नाम कर दी।