Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Feb 2023 4:32 pm IST


भाजयुमो ने सीमांत मंच में निकाली बाइक रैली


चंपावत :  सीमांत मंच तामली भाजयुमो मंडल ने बाइक रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने नकल विरोधी कानून बनाने पर सीएम धामी का आभार जताया। बाइक रैली मंच से दूबड़ तक निकाली गई। शनिवार को मंच तामली मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंच से दूबड़ ग्राम पंचायत तक बाइक रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सीएम धामी ने नकल विरोधी कानून बना कर युवाओं के हित में कार्य किया है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता दलीप सिंह और कार्यक्रम संयोजक मनोज जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाई। बाइक रैली में मंडल महामंत्री रमेश कोहली, बूथ अध्यक्ष ईश्वरी दत्त जोशी, जोगा सिंह, जगदीश सिंह, सुनील जोशी, सचिन सिंह आदि रहे।