Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 13 Sep 2021 8:12 am IST


चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित


हरिद्वार। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के प्रदेश महामंत्री आरएस मनराल ने केंद्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र रावत के निर्देशानुसार प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। 
प्रदेश कार्यकारिणी में महेश गौड़ को मुख्य प्रदेश संयोजक, संरक्षक राजेंद्र सिंह रावत, संयोजक कुमाऊं मंडल हरि नारायण अग्रवाल, संयोजक गढ़वाल मंडल भगवती प्रसाद भट्ट, मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट अवतार सिंह रावत और एडवोकेट रमन शाह व भगवत सिंह नेगी को नामित किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र जोशी, आरएस रावत, कलम सिंह गढ़िया, सुषमा भंडारी को बनाया गया है। केंद्रीय प्रवक्ता के पद पर मोहन प्रसाद बहुगुणा, बसंत भट्ट, केंद्रीय महामंत्री के पद पर जबर सिंह पावेल देहरादून, गोविंद सिंह रावत हल्द्वानी चंदन सिंह नेगी सितारगंज, विजय पाल सिंह कोटद्वार, संगठन मंत्री जानकी प्रसाद, नरेंद्र सिंह गुसाईं रुड़की, सलीम अब्बासी कोटद्वार, हेम पंत, केंद्रीय प्रचार मंत्री गीता पुनेठा, गंगा सिंह, बृजेश राणा को नामित किया गया है। केंद्रीय कार्यकारिणी में सदस्य के पद पर मदन सिंह कठैत, आनंद सिंह रावत, प्रताप सिंह रावत, दर्शन सिंह, आनंद सिंह नेगी को रखा गया है।