Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 21 Mar 2022 4:49 pm IST


प्रतिबंध के बाद भी बाजार में दौड़ रहे हैं बड़े वाहन


बागेश्वर: कपकोट में भराड़ी बाजार में प्रतिबंध के बाद भी बाजार में बड़े वाहन दौड़ रहे हैं। इससे लोग परेशान हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। वह समय पर स्कूल ही नहीं पहुंच पा रहे हैं। लोगों ने पुलिस से बड़े वाहनों को नौ बजे से पहले ही जाने की अनुमति देने तथा बाद में आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो कि भराड़ी बाजार में बड़े वाहनों की आवाजाही पर नौ बजे से प्रतिबंध है, लेकिन यहां पुलिस के नाक के नीचे बड़े वाहन प्रतिबंध समय के दौरान दौड़ रहे हैं। सोमवार को कई दिनों बाद स्कूल खुला। नौ बजे बाद भी भराड़ी बाजार में डंपर और ट्रक दौड़ते रहे। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि नो एंट्री के समय बाजार में घुसने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अब डीएल निरस्त की संस्तुति की जाएगी।