Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Mar 2022 2:16 pm IST


बेटी की शादी के लिए दिया एक लाख का चेक


बागेश्वर: उत्तर भारत हाईड्रो पावर प्रालि कंपनी ने संतोष देवी गरीब कन्या धन योजना के तहत एक लाख का चेक भानी गावं की महिला को दिया। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कंपनी के अधिकारी पहुंचे और उन्होंने यह चेक उन्हें सौंपा।
मालूम हो कि कंपनी ने परियोजना प्रभावित क्षेत्र के गरीब लोगों के लिए संतोष देवी गरीब कन्या धन योजना चलाई है। इसी योजना के तहत शनिवार को भानी निवासी विमला देवी पत्नी स्व. कुंवर सिंह ऐठानी को मिला। उनकी बेटी किरन की शादी समारोह में कंपनी के प्रबंधक कमलेश जोशी ने उन्हें दिया। इस मौके पर कंपनी के देवानंद उनियाल, हेमंत कपकोटी आदि मौजूद रहे। सभी ग्रामीणों ने कपंनी द्वारा चलाई गई येाजना पर खुशी जताई।