देहरादून। तपोवन रैणी में मची तबाही के बीच एक और बुरी खबर आ रही है। इंसानों के साथ ही बेजुबानों की भी बड़ी संख्या में मृत्यु हुई है। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद देहरादून वापस लौटे मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस तबाही में इंसानों के साथ ही भेड़ और बकरियों की भी मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि अभीतक जो सूचनाएं मिली है उसमें 180 के करीब भेड़ और बकरियां इस आपाद में बह गई हैं। इनके साथ कुछ महिलाएं भी बह गई हैं जो इनको चरा रहीं थी। उन्होंने कहा कि राहत बचाव का कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।