Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 12 Apr 2022 3:56 pm IST


जागेश्वर विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर सुनी लोगों की समस्याएं


 जागेश्वर विधायक मोहन सिंह मेहरा ने मंगलवार को विभिन्न गांवों का दौर किया। लोगों की समस्याओं को सुन उनके निराकरण का आश्वासन दिया।इस दौरान विधायक मेहरा धौलादेवी ब्लॉक के ग्राम पंचायत अंडोली, चौसाला, चिल पोखरी सहित कई गावों में पहुंचे। जहां लोगों ने उनका स्वागत किया। यहां पूर्व प्रधान खीमानंद पालीवाल, दलीप सिंह सिंगवाल, पान सिंह नेगी, राजेंद्र जोशी, हर सिंह नेगी, दीवान सिंह नेगी, बलवंत नगरकोटी, जीवन सिंह, कैलाश राना, हरीश नेगी, दीवान सिंह, दिनेश चंद्र, जीवन सिंह, हरीश, रोशन आर्या, पंकज, प्रकाश चंद्र आर्या समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।