Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Apr 2023 3:32 pm IST


अगर आप भी पहनती हैं हाई हील तो संभल जाएं, होते हैं ये खतरनाक नुकसान


खुद को स्टाइलिश बनाने और स्मार्ट लगने के लिए आमतौर पर लड़कियां हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं। कुछ लड़कियां तो हाई हिल्स में खुद को इतना कंफर्टेबल महसूस करती हैं कि वे इसे कई-कई घंटे तक आराम से पहने रहती हैं। वे इसे पहनकर आसानी से डांस कर सकती हैं, तेजी से चल सकती हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये 20 या 30 साल तक की उम्र से ही नुकसानदायक साबित होने लगता है और 40 की एज तक आते-आते आपकी हड्डी भारी क्षति पहुंचा सकता है। हाई हील पहनने से शरीर के निचले हिस्से में भी दिक्कतें हो सकती हैं।  वहीं रेगुलर हाई हील पहनने वाली लड़कियों को तो इसके और भी खतरनाक नुकसान झेलने पद सकते हैं।  हाई हील्स पैरों के साथ-साथ रीढ़ और कूल्हे की हड्डी को भी बुरी तरह प्रभावित करती है।  .

कमर-कूल्हे के आसपास का हिस्से में दर्द

स्टाइलिश दिखना सही है लेकिन सेहत को नजरअंदाज करके नहीं। स्टाइलिश बनने के साथ ही अपने कंफर्ट जोन का भी ख्याल रखना चाहिए। दरअसल, हाई हिल्स पैरों को पूरी तरह सपोर्ट नहीं करती और पैरों पर बैलेंस वजन न होने से असहनीय दर्द होने लगता है। एक अध्ययन के अनुसार, कमर और कूल्हे के आसपास का हिस्सा हाई हिल्स से सबसे ज्यादा प्रभावित होता है जिससे इस हिस्से के जॉइंट पर बुरा असर पड़ता है और मांसपेशियों में अकड़न की समस्या आ जाती है। 

पिंडलियों में दर्द

हाई हिल्स पहनने से पिंडलियों में दर्द होने के संभावना बढ़ जाती है।  इसके साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं।   हाई हिल्स पहनने से पिंडलियों की नसें उभर आती हैं और असहनीय दर्द होने लगता है। 

टखनों में पीड़ा

हाई हिल्स फैशनेबल और स्टाइल के साथ ही पैर के आकार  के हिसाब से बनाई जाती है लेकिन हर किसी के टखने का साइज और आर्च एक जैसा  तो बिलकुल भी नहीं हो सकता है। यही वजह है कि हाई हील्स सभी को पूरी तरह फिट नहीं आती और वजन का बैलेंस बिगड़ने से टखनों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। लंबे समय तक हील्स पहनने से पैर की उंगलियों से आर्च और एड़ियों में दर्द होने लगता है।