Read in App


• Thu, 11 Mar 2021 6:28 pm IST


धीमी प्रगति पर नाराज डीएम ने रोका लोनिवि ईई का वेतन


बागेश्वर- बागेश्वर के डीएम विनीत कुमार ने वन भूमि हस्तांतरण की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सैद्घांतिक स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताकर लोनिवि बागेश्वर के ईई संजय कुमार पांडेय का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि लंबित निर्माण कार्यों में गति आने के बाद ही ईई का वेतन आहरित किया जाएगा। उन्होंने बैठक में अधूरी जानकारी के साथ आने वाले अधिकारियों के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति करने की भी चेतावनी दी।