Read in App


• Thu, 4 Jul 2024 3:49 pm IST


बिना बताए गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक नपेंगे


राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट देने को...
जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने ग्रीष्म अवकाश के बाद विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति सहित पठन-पाठन की स्थिति और अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल करने के लिए उपजिलाधिकारियों को औचक निरीक्षण के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उप जिलाधिकारी पुरोला देवानंद शर्मा, उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक और उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी के साथ ही शिक्षा, राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण की रिपोर्ट देने को कहा।