Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 25 Apr 2022 5:40 pm IST

जन-समस्या

बाहरी राज्यों से आ रहे टैक्सी चालक सीमांत में फैला रहे अराजकता


बाहरी राज्यों के टैक्सी चालकों के सीमांत में बढ़ते हस्तक्षेप के बाद टैक्सी यूनियन विरोध में उतर आया है। टैक्सी यूनियन का कहना है कि इससे स्थानीय टैक्सी संचालकों को तो नुकसान हो ही रहा है साथ ही सीमांत में अराजकता भी बढ़ रही है। टैक्सी चालक मैदानी क्षेत्रों से यात्रियों के साथ ही नशीले पदार्थो को भी यहां पहुंचा रहे हैं।

सोमवार को टैक्सी यूनियन के जिलाध्यक्ष नवल किशोर के नेतृत्व में संचालक एआरटीओ नवीन सिंह से मिले। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन देते हुए कहा कि कोरोना काल से दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के वाहन बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानीय लोग उनसे कमीशन लेकर सवारियां मुहैय्या करा रहे हैं। साथ ही नगर में जगह-जगह यह लोग अड्डा बनाकर जुआ भी खेल रहे हैं। इससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल है। उन्होंने कहा इस संबंध में पूर्व में भी उन्होंने प्रशासन को जानकारी दी थी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से स्थानीय टैक्सी संचालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा रहा है। कई चालकों ने अपने वाहन तक बेच दिए हैं। टैक्सी यूनियन ने एआरटीओ से बाहरी टैक्सी चालक के बढ़ते हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है।